जांजगीर: लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की, जल्द निविदा कर काम शुरू करने के दिए निर्देश
जांजगीर चांपा लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज अपने जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास के दौरान सड़कों और भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जांजगीर विश्राम गृह में हुई बैठक में अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों के जल्द निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर काम शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर जन्मेजय महोबे,लोक निर्माण विभाग के प्रमुख।