मनिहारी नगर पंचायत द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत दो निःशुल्क अस्थायी आश्रय स्थलों की व्यवस्था की गई है। बुधवार देर शाम सात बजे इन आश्रय स्थलों का उद्घाटन नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने किया। नगर क्षेत्र में एक अस्थायी आश्रय स्थल रजिस्ट्री ऑफिस परिसर में तथा दूसरा घाट परिसर में बनाया गया है।