पूरनपुर: सिमरिया ता. महाराजपुर में अवैध मदरसा संचालन पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ता. महाराजपुर में बिना अनुमति मदरसा संचालन के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक वरुण राणा की शिकायत पर दर्ज रिपोर्ट में कहा गया कि हाफिज मोहम्मद तसलीम निवासी मोहल्ला लाइनपार साहूकारा, पूरनपुर द्वारा “खातून बेगम एजुकेशनल ट्रस्ट” के नाम से अवैध रूप से मदरसा संचालित किया जा रहा था।