कांग्रेस की मानसिकता सिक्ख विरोधी - संजय शर्मा
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की उस टिप्पणी की निंदा की, जिसमें उन्होंने पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को “अपूरणीय क्षति” बताया था। भाजपा ने हुड्डा पर सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया।
हुड्डा की टिप्पणियों की निंदा करते हुए भाजपा हरियाणा के मुख्य प्रवक्ता डॉ संजय शर्मा ने हरियाणा कांग्रेस के नेताओं से यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या वे हुड्डा के बयान का समर्थन करते हैं।
उन्होंने कहा, “उन्हें इस तरह की मानसिकता के साथ खड़ा होना चाहिये या नहीं हरियाणा कांग्रेस को जवाब देना होगा क्या ये आरोपी उनके आदर्श हैं? क्या यही कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक रुख है?”
उन्होने कहा कि कांग्रेस सांसद की टिप्पणियां कांग्रेस की “सिख विरोधी मानसिकता” को दर्शाती हैं और 1984 के दंगा पीड़ित परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने के समान हैं।
उन्होंने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में एक प्रमुख आरोपी को “आदर्श” के रूप में प्रस्तुत करना पीड़ित परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने और उनकी दर्दनाक यादों को फिर से ताजा करने जैसा है।
डॉ शर्मा ने मांग की कि कांग्रेस “तत्काल और बिना शर्त” पीड़ित परिवारों तथा सिख समुदाय से माफी मांगे।
उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस में 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के प्रति कोई सहानुभूति, पश्चाताप या माफी मांगने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के जख्म आज भी ताजा हैं। कांग्रेस को जवाब देना होगा।
हुड्डा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए डॉ शर्मा ने कहा कि उनकी टिप्पणियों ने सिख भावनाओं को गहराई तक आहत किया है।
कांग्रेस उन लोगों का बचाव कर रही है जो सिखों की हत्या के लिए जिम्मेदार थे और कांग्रेस नेतृत्व इस तरह के बयान पर चुप नहीं रह सकता।उन्होंने पार्टी से हुड्डा के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा।
उन्होंने कांग्रेस नेताओं से कहा कि वे सार्वजनिक रूप से हुड्डा की टिप्पणियों का विरोध करें तथा पार्टी से उनके निष्कासन की मांग करें ।
Ambala, Ambala | Aug 22, 2026