तालबेहट: सुनोरी में खुदाई के दौरान करोड़ों रुपये के 14 सोने के बिस्किट रहस्यमय तरीके से हुए गायब, अज्ञात पर FIR दर्ज
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के सुनोरी में मंदिर के पास खुदाई के दौरान करोड़ों रुपया के सोने के 14 बिस्किट मिलने के मामले में अब नया मोड़ आया है,अज्ञात पर कोतवाली में मामला दर्ज हुआ है, बताया गया रहस्यमय ढंग से पीली धातु के 14 बिस्किट गायब कर दिए गए जिसको लेकर पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है, लोगों द्वारा बताया गया करोड़ों रुपए का सोना चोरी हुआ है।