बक्सर: औद्योगिक थाना पुलिस ने गंगा के रास्ते शराब ला रहा तस्कर को किया गिरफ्तार, बाइक से 84 लीटर शराब बरामद
Buxar, Buxar | Jun 19, 2026 औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मझरिया तटबंध के पास घेराबंदी कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। मझरियां स्थित बक्सर-कोइलवर तटबंध के पास बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई तो बाइक से विभिन्न ब्रांडों की 84 लीटर शराब मिली। गिरफ्तार आरोपी मझरियां निवासी संजय सिंह का पुत्र निखिल सिंह है। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।