राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर ने फार्मर आईडी और गैर हाजिरी पर 6 पटवारी को किया निलंबित
राजगढ़ कलेक्टर ने फार्मर आईडी एवं फॉर्म रजिस्ट्री स्वामित्व योजना के कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने और बिना सूचना के ड्यूटी पर अनुपस्थित नहीं होने पर राजगढ़ और नरसिंहगढ़ के दो दो और खिलचीपुर जीरापुर के एक-एक पटवारी को निलंबित किया है। जिसकी जानकारी शुक्रवार को शाम 7:00 बजे करीब कलेक्ट्रेट कार्यालय से जारी की गई।