चेरिया बरियारपुर: मेहता शाहपुर से एक महिला के घर पर चढ़कर नाबालिक लड़की को लेकर दबंगों ने भागा, प्राथमिकी दर्ज
चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहता शाहपुर से एक महिला के घर पर चढ़कर एक नाबालिक लड़की को लेकर भागने का मामला प्रकाश में आया है। जिस मामले में पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देकर तेघरा थाना क्षेत्र के नोनपुर निवासी नीतीश कुमार पर अपनी नाबालिक पुत्री को घर से लेकर भागने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।