उधवा: दहेज प्रताड़ना मामले में राधानगर थाने में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी प्राणपुर पंचायत अंतर्गत बोराक टोला की एक विवाहिता महिला के साथ दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। मामले को लेकर महिला सवेरा बीवी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता महिला के बयान पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। सोमवार को अपराह्न करीब 5 बजे राधानगर थाना पुलिस ने जानकारी दी।