बरौनी: वत्स सेवा समिति ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अवतरण दिवस पर बनहारा में रक्तदान शिविर आयोजित किया
वत्स सेवा समिति के द्वारा बनहारा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद के अवतरण दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक नि:रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों की संख्या में रक्तवीरो ने रक्तदान किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी डॉक्टर सोनू शंकर शामिल हुए।दर्जनों की संख्या में रक्तवीर जो रक्तदान किया उनको सम्मानित किया गया।