हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर भीषण गर्मी से राहत के लिए नगर परिषद ने मुख्य बाजार में कराया पानी का छिड़काव
जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के लिए हनुमानगढ़ नगर परिषद ने "मिशन गर्मी" के तहत विशेष अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत शहर के मुख्य बाजार एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दमकल वाहन की सहायता से पानी का छिड़काव कराया गया। नगर परिषद की इस पहल का उद्देश्य बाजार क्षेत्र में गर्मी के प्रभाव को कम करना है।