बस्ती: छितही नरसिंह में अराजक तत्वों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया, धरने पर बैठे लोग
Basti, Basti | Apr 17, 2025 अराजक तत्वों ने बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के छितही नरसिंह गांव में स्थापित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों को उसकी जानकारी हुई तो बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, ग्रामीण व अन्य तमाम संगठनों के लोग शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे हुए हैं। मौके पर SDM सदर लोगों से बातचीत कर रहे है।