मुरादाबाद: थाना मझोला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए भेजा जेल
थाना मझोला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ अहमद रजा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मझोला पुलिस ने आरोपी अहमद रजा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। मझोला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी अहमद रजा को जेल भेज दिया है।