मुरादाबाद: लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस ने किए 45000 अपराधियों के चालान 15000 लोगों किए पाबंद एसपी क्राइम ने दी जानकारी
नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि जिले की पुलिस ने अब तक 45,000 लोगों का सीआरपीसी (कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसिजर) की धारा 107/16 में चालान कर चुकी है। चालान की कार्रवाई हर रोज औसतन 12-13 सौ के विरुद्ध हो रही है। इसी तरह पाबंद करने की भी कार्रवाई की गति काफी तेज है। प्रतिदिन औसतन एक हजार से लेकर 1100 आरोपियों को पुलिस निजी मुचलके पर पाबंद कर रही है।