मुरादाबाद: मझोला पुलिस ने तीन युवकों को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
लोकसभा चुनाव को मद्देनजर एसएसपी हेमराज मीणा के द्वारा जिले भर में अपराधियों और वारंटी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें मझोला पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान तीन युवकों आलम, बब्लू ,नदीम के पास से तीन अवैध तमंचे वा 6 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर जेल भेज दिया है।