मुरादाबाद: थाना कोतवाली इलाके में अज्ञात कारणों को चलते एक घर में लगी भीषण आग फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर पाया काबू
थाना कोतवाली इलाके को कंजरी सराय में अज्ञात कारणों के चलते इंदल के घर में आग लग गई है। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया था। कोतवाली पुलिस के द्वारा आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। घर में रखा लगभग 1 लाख रु की कीमत का माल जलकर पूरी तरह खाक हो चुका है।