बहराइच: जेल रोड पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, पुलिस और नगर पालिका कर्मियों ने हटवाया अतिक्रमण
शुक्रवार को कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत स्थित जेल रोड से दोनक्का तिराहा तक अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाते हुए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्यवाही कर अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किया। वहीं सड़को के किनारे किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाया गया है। बता दे की सड़कों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान जिले में चलाया जा रहा है।