चैनपुर: कल्याणपुर में ग्रामीणों ने सिंचाई कंपनी के चालक और मुंशी को पीटा, पुलिस ने बचाई जान
चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में सिंचाई योजना के लिए कार्य कर रही कंपनी के मुंशी और चालक की ग्रामीणों ने शुक्रवार को जमकर पिटाई कर दी। जेसीबी समेत अन्य वाहनों एवं निर्माण स्थल पर तोड़फोड़ की। पुलिस के हस्तक्षेप से सभी की जान बची। मुंशी और चालक का इलाज कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में अब तक आवेदन नहीं मिला है।