शाहजहांपुर: जलभराव और जर्जर सड़क से परेशान व्यापारियों का फूटा गुस्सा, समाधान की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर में अखिल भारतीय व्यापार मंडल के युवा जिला अध्यक्ष देवेश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 6 नवादा इन्देपुर अजीजगंज नहर रोड स्थित सदेव कॉलोनी, जो लगभग 20 वर्ष पुरानी है, में नालियां तो बनी हैं, लेकिन पानी के निकास की समुचित व्यवस्था आज तक