बलौदा: काठापाली गांव के प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका की बाली गुमी, शिक्षिका पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप
जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के काठापाली गांव के प्राथमिक स्कूल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पदस्थ शिक्षिका गीता कुंभकार की सोने की बाली क्या गुम हुई, उन्होंने चोर का पता लगाने के लिए बच्चों को डराने के वास्ते अंधविश्वास और टोटके का सहारा ले डाला। आपको बता दे कि 21 जुलाई को शिक्षिका की सोने की बाली कहीं गुम हो गई थी। काफी खोजब।