सासाराम: सासाराम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने किन्नर समाज के लोगों के साथ विशेष सेमिनार कार्यक्रम का आयोजन किया
Sasaram, Rohtas | May 14, 2026 खबर सासाराम से है। रोहतास जिला में किन्नर समाज के लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ देने के उद्देश्य से रोहतास जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें बाल कल्याण समिति, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम के अलावा कई संबंधित विभागों के अधिकारी तथा कर्मी शामिल हुए।