बांका: बांका में फर्जी पुलिस बन साइबर ठगों ने दो युवकों को धमकाया, सतर्कता से बची ठगी
Banka, Banka | Jun 29, 2026 बांका जिले के कठचातर और रजौन क्षेत्र में साइबर ठगों द्वारा पुलिस पदाधिकारी बनकर दो युवकों से ठगी का प्रयास करने का मामला सोमवार की शाम 5 बजे सामने आया है। हालांकि दोनों ही मामलों में युवकों की सतर्कता से ठगी की कोशिश नाकाम हो गई। कठचातर के एक युवक ने बताया कि उसने स्किल इंडिया के नाम पर एक डिजिटल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया था।