जानसठ: जानसठ कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर एडीजी जॉन मेरठ धुर्वकांत ठाकुर ने किया निरिक्षण,दिए निर्देश
जानसठ कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर शुक्रवार क़ो सुबह 7:00 बजे से ही लगातार मतदान किया जा रहा है जिसमें भारी संख्या में क्षेत्र के मतदाता पहुंचकर अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था की बात की जाए तो चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। एडीजी मेरठ जोन धुर्व कांत ठाकुर ने मतदान केंद्र का निरीक्षण करते हुए, आवश्यक दिशा निर्देश दिए।