जसवंतनगर: ग्राम सकौआ चौराहे पर पुरानी रंजिश में दबंगों ने एक परिवार पर किया हमला, एक महिला समेत अन्य हुए घायल
पीड़ित अनुज ने बताया है कि वह ग्राम सकौआ चौराहा के पास बाइक से जा रहा था उसी समय उसके व परिवारिजनों पर दबँगो ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया. हमले में अनुज की माता ज़ी और दोनों भाई घायल हुए। मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया। हमलावर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पूर्व रंजिश का आरोप लगाया।