हनुमानगढ़: पाकिस्तानी आतंकी को थानों की लोकेशन भेजने के आरोपी को पांच दिन की रिमांड पर लिया गया, कई अन्य भी रडार पर
पाकिस्तानी आतंकी को टाउन तथा रायसिंहनगर थाने की लोकेशन भेजने के आरोपी क्रिश राय उर्फ शान पुत्र अजय राय निवासी दरभंगा, बिहार हाल वार्ड 45 टाउन का पुलिस ने पांच दिन का रिमांड मंजूर कराया है। आरोपी से मामले में संलिप्त अन्य लोगों व सहयोगियों आदि को लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों की माने तो कुछ संदिग्ध पुलिस के रडार पर हैं।