शनिवार शाम 7 बजे भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस और मंडला गौरव दिवस के अवसर पर नर्मदा तट के माहिष्मती घाट पर भव्य पंचचौकी महाआरती माँ नर्मदा को समर्पित की गई। श्री नर्मदापूजन के पश्चात नर्मदाष्टक का पाठ किया गया, इसके बाद समवेत स्वरों में माँ नर्मदा की आरती की गई। महाआरती के पश्चात भव्य आतिशबाजी भी की गई।