पन्ना: हीरापुर में शासकीय शिक्षकों और पुलिस ने पीटा, 'न्याय' शर्मसार! एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Panna, Panna | Apr 30, 2026 पन्ना के अजयगढ़ मे कानून व्यवस्था शर्मसार है। यहाँ हीरापुर गांव में दबंग शिक्षकों ने एक दलित परिवार को लाठी-डंडों से लहूलुहान कर दिया। हद तो तब हो गई जब धरमपुर पुलिस ने मरहम लगाने के बजाय पीड़ितों को थाने से खदेड़ दिया। न्याय की आस में दर-दर भटकता परिवार आज एसपी दफ्तर पहुँचा है। सवाल यह है कि अगर 'गुरुजी' ही गुंडे बन जाएं और पुलिस तमाशबीन, तो गरीब कहाँ जाये।