छोटीसादड़ी: महीनगर में टैंकरों से तेल चोरी कर बेचने का खेल पकड़ा, 1375 लीटर पेट्रोल किया गया जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
छोटीसादड़ी। पेट्रोलियम पदार्थों की चोरी और अवैध बिक्री के एक मामले का खुलासा करते हुए छोटीसादड़ी पुलिस और रसद विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर 1375 लीटर पेट्रोल जब्त किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र के महीनगर स्थित एक दुकान में अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थों का भंडारण किए जाने की