गुमला: राइस मिल मशीन के नाम पर कृषि क्रांति दुकान पर 96 हजार की ठगी का आरोप, थाना में शिकायत
Gumla, Gumla | Jun 18, 2026 विशुनपुर थाना क्षेत्र के ओरया गांव निवासी किसान सुबोध उरांव ने गुमला शहर स्थित मेन रोड कृषि क्रांति के संचालक अनिरुद्ध साबू और गोपाल साबू पर राइस मिल मशीन के नाम पर 96 हजार रुपये लेने के बाद मशीन नहीं देने का आरोप लगाया है। थाना में दिए आवेदन के अनुसार करीब एक माह पूर्व किसान ने राइस मिल मशीन खरीदने के लिए दुकान में 10 हजार रुपये अग्रिम जमा किए थे।