गुमला: घरेलू गैस लेने के लिए थाना चौक स्थित कार्यालय में उमड़ी भीड़
Gumla, Gumla | Apr 6, 2026 गुमला में घरेलू रसोई गैस को लेकर समस्या कम होने का नाम नहीं ले रहा है।होम डिलवरी का प्रशासनिक दावा खोखला साबित हो रहा है। यही कारण है कि आए दिन घरेलू रसोई गैस के उपभोक्ता सड़क में उतर कर आंदोलन करने को बाध्य हैं। रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण उपभोक्ताओं ने थाना चौक को जाम कर दिया और मां शेरावाली इंडेन गैस एजेंसी के कार्यालय से थाना चौक तक भीड़ रही।