कोंडागांव: सुकुरपाल में कार को ओवर टेक कर रही यात्री बस ने टैक्टर को ठोका, टैक्टर के परखच्चे उड़े, हादसे में टैक्टर सवार चार घायल
सिटी कोतवाली कोंडागांव अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 स्थित सुकुरपाल पुलिया के पास आज मंगलवार सुबह लगभग 8:15 बजे जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही यात्रियों से भरी गुप्ता ट्रेवल्स की बस ने कार को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे टैक्टर जो जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में टैक्टर सवार चार युवक घायल हुए है। वहीं हादसे में टैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।