बरेली: वायरल वीडियो से मचा बवाल, एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने एसआई रविंद्र को किया सस्पेंड, जांच शुरू
बरेली में नर्सिंग असिस्टेंट कुलदीप गोस्वामी की मौत के बाद मामला उस समय तूल पकड़ गया, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में कुलदीप गोस्वामी अपनी मौत के लिए थाना सुभाषनगर में तैनात एसआई रविंद्र समेत कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी।