होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम सांसद नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन मे हुए शामिल
नर्मदापुरम सांसद सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में देशभर से जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लेकर ग्रामीण भारत के समग्र विकास पर मंथन किया। सम्मेलन में ग्रामीण विकास, कृषि, आजीविका संवर्धन, नवाचार तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।