जबलपुर: रेलवे के 'वीआईपी खेल' कोटे में सेंधमारी, फर्जीवाड़ा बेनकाब, कर्मचारी निलंबित
भारतीय रेलवे के जनरल मैनेजर (GM) कार्यालय में वीआईपी (VIP) कोटे में सेंधमारी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रेल महकमे में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल, यहाँ पदस्थ एक कर्मचारी, अमित आनंद कुमार, रसूखदारों के नाम की 'बैसाखी' पर भ्रष्टाचार की पटरी दौड़ रहा था। यह शातिर कर्मचारी हर दिन सांसद, विधायक, मंत्री और यहाँ तक कि पत्रकारों के फर्जी नाम और रसूख का इ