महसी: तेंदुए के हमले में घायल मासूम लाडो की मौत, खटकन पुरवा गांव में पसरा मातम, एक सप्ताह तक जिंदगी से जूझने के बाद तोड़ा दम
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत जूड़ा ग्राम पंचायत के खटकन पुरवा गांव में तेंदुए के हमले में घायल तीन वर्षीय लाडो पुत्री सीताराम की रविवार भोर लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। छह सितंबर की शाम मां के साथ नल के पास खड़ी लाडो को तेंदुआ दबोचकर करीब 300 मीटर दूर झाड़ियों में ले गया था। ग्रामीणों के हाका लगाने पर तेंदुआ उसे गंभीर हालत में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया