सिवनी में पुलिस महकमे में हड़कंप! होटल संचालक से हर महीने ₹50 हजार की कथित वसूली की मांग, CM मोहन यादव ने 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सिवनी (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के सिवनी में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। बाबरिया रोड स्थित होटल सिद्धार्थ में ठहरे युवक-युवतियों को गांजे के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने और होटल संचालक से हर महीने 50 हजार रुपये की कथित मांग करने के आरोप लगे हैं।
मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रथम दृष्टया संदिग्ध आचरण पाए जाने पर एएसपी, एसडीओपी समेत कुल छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए ग�
Parliament Street, New Delhi | Nov 18, 2026