ललितपुर: एसपी ने शहर में पैदल गस्तकर आम जनमानस से संवाद किया,वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने हेतु किया जागरूक
ललितपुर एसपी मोहम्मद मुस्ताक ने सदर सीओ अभय नारायण और पुलिस फोर्स के साथ ललितपुर शहर की सड़कों पर पैदल गस्त किया है, पैदल गस्त के दौरान एसपी ने व्यापारी जनप्रतिनिधियों, व आमजनमानस से संवाद कर त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु,उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त कराया है।