हुज़ूर: भोपाल: अयोध्या नगर में तीन युवकों से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर पांच आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Jul 29, 2025 अयोध्या नगर थाना क्षेत्र के हताईखेड़ा डैम में तीन युवकों से बेल्ट और डंडों से बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अमन सूर्यवंशी सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है|