हुज़ूर: महिलाएं भी रात में कर सकेंगी काम, श्रम अधिनियम में होगा संशोधन : कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल
Huzur, Bhopal | Jul 29, 2025 श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि औद्योगिक श्रम अधिनियम में संशोधन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिससे महिलाएं भी रात के समय कार्य कर सकेंगी। मंत्री ने बताया कि यह अधिनियम पहले दुकानदारों के लिए बनाया गया था, लेकिन अब इसमें व्यापक बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अधिनियम में पुरुष शब्द का प्रयोग किया गया है जिसे हटाकर समानता का भाव लाया जाएगा|