सिवनी: फूटाताल के पास जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार
Seoni, Seoni | May 15, 2026 सिवनी के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फूटाताल के पास पुलिस ने जुआ खेलते हुए 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को बताया गया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 4 हजार 467 रुपये नगद बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।