सैदपुर: रजवाड़ी पुल पर ट्रक और कार की टक्कर, ट्रक चालक की संदिग्ध हालत में पुल से नीचे मिली लाश, ट्रक में मिली चाबी
वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन स्थित रजवाड़ी पुल पर सोमवार की सुबह लगभग 6 बजे ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर हो गयी। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से दुर्घटना के बाद ट्रक चालक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पुल से नीचे गिरी मिली। जिससे कई तरह की आशंकाओं को बल मिल रहा है। वहीं इसे लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है।