अनूपपुर: बरसने लगा मानसून का रंग
अनूपपुर में 27.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज, अमरकंटक-पुष्पराजगढ़ रहे सबसे आगे
जिले में 1 जून से अब तक 27.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले 24 घंटे में 0.8 मिमी वर्षा हुई। सर्वाधिक वर्षा अमरकंटक में 45 मिमी और पुष्पराजगढ़ में 43 मिमी दर्ज की गई, जबकि जैतहरी में 40.8 मिमी, बेनीबारी में 36.2 मिमी, वेंकटनगर में 30.9 मिमी, अनूपपुर में 15.3 मिमी, कोतमा में 7 मिमी तथा बिजुरी में 3.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।