शनिवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय विकास को गति देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख ने बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर, नरखेड़ा, गदय्या पजावा और पजावा मिलक में नवनिर्मित सीसी मार्गों का लोकार्पण किया। मुबारकपुर में विधायक निधि से तैयार इस मार्ग से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।