बहराइच: बहराइच में सपा सांसद के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री पर टिप्पणी को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश
बहराइच में समाजवादी पार्टी के एक सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। वहीं एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौपा है।