बेलदौर: शादी की नीयत से नाबालिग को भगा ले जाने का आरोप, पीड़िता की मां ने बेलदौर थाने में दी शिकायत
बेलदौर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर शनिवार की दोपहर दो बजे पीड़िता की मां ने बेलदौर थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की मां ने थाने में दिए आवेदन कहा है कि गांव के ही सूरज नाम के लड़के के ने 22 मई की अहले सुबह उसकी बेटी को भगा ले गया है