धार: पीथमपुर फैक्ट्री हादसे में मृत सिंदोड़ा के मजदूर के घर पहुंचीं केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्रि ठाकुर
Dhar, Dhar | Sep 10, 2025 महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद सावित्री ठाकुर ने विगत दिनों धार ज़िले के पीथमपुर निजी फैक्ट्री में दुर्घटना में तिरला ब्लॉक के ग्राम सिंदोड़ा निवासी जगदीश निनामा के निधन पर उनके निवास पहुंचकर परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।