उदाकिशुनगंज के थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के द्वारा जारी किए गए वारंट के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तार किए गए वारंटी की पहचान खाड़ा बुधामा वार्ड नंबर 3 के रीना देवी के रूप में की गई है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद वारंटी को न्यायिक हिरासत में मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।