दरभंगा: दरभंगा के मिश्रटोला स्थित एबीवीपी कार्यालय पर सुशील कुमार मोदी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दरभंगा मिश्रटोला कार्यालय पर अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के देहावसान पर श्रद्धांजलि सभा एवं दो मिनट का मौन धारण किया गया। वही पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में अभाविप के कई कार्यक्रतागण मौजूद थे ।