दरभंगा: ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित दस दिवसीय निःशुल्क मशरूम उत्पादन व व्यवसाय प्रशिक्षण शिविर का समापन
दरभंगा जिला के लीड बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरपुर, दरभंगा के तत्वावधान में चल रहे 10 दिवसीय निःशुल्क मशरूम उत्पादन एवं व्यवसाय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुए। सभी सहभागियों के बहुविकल्पीय लिखित, साक्षात्कार एवं प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गई। संस्थान द्वारा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया।