दरभंगा: पटना के प्राइवेट स्कूल में बच्चे के साथ घटी घटना के बाद पब्लिक स्कूल एसोसिएशन दरभंगा के सदस्यों ने निकाला कैंडल मार्च
पब्लिक स्कूल एसोसिएशन दरभंगा के सदस्यों ने पटना के प्राइवेट स्कूल में घटी घटना के बाद कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च अग्निशमन कार्यालय से निकलकर आयकर चौक तक गया। इस कैंडल मार्च की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष एच एन कश्यप ने की। जिसमें उन्होंने इस कांड में शामिल दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ ही उच्च स्तरीय जांच कमेटी की भी मांग की।